सुरक्षा नीति
अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग, भारत सरकार की वेबसाइट सुरक्षा नीति
अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग के पास अनधिकृत पक्षों को अपने वेबसाइट उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (नाम, पता, जन्म तिथि, सामाजिक सुरक्षा संख्या, आदि) के प्रकटीकरण से बचाने का उत्तरदायित्व है। अत:, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग ने अपने वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के एकाउंट की जानकारी की सुरक्षा के लिए एक वेबसाइट सुरक्षा नीति को अपनाया और लागू किया है।
सूचना और प्रकटीकरण अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग किसी भी अनधिकृत तृतीय पक्ष को अपने वेबसाइट उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी की बिक्री, व्यापार या खुलासा नहीं करेगा।
डेटा क्वालिटी एंड एक्सेस अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग वेबसाइट पर डेटा को सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय करता है। यदि कुछ गलत पाया जाता है, तो अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग उक्त जानकारी को जल्द से जल्द ठीक करने का हर संभव प्रयास करेगा। यदि पूरी प्रणाली के साथ गलत पाया जाता है तो अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग समस्या को ठीक करने के लिए तेजी से काम करेगा ताकि आपका वेब अनुभव यथासंभव परेशानी रहित हो। आपके उपयोगकर्ता एकाउंट में कोई भी परिवर्तन अगले कार्य दिवस से पूर्व वेबसाइट पर दिखाई नहीं देगा। अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग की वेबसाइट पर निहित जानकारी पूर्व अग्रिम सूचना के बिना परिवर्तन के अधीन है।
अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग अपने पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए वेबसाइट के अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है। कुकी एक छोटी फ़ाइल होती है जो उपयोगकर्ता की हार्ड ड्राइव पर संग्रहीत होती है। अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग इस फ़ाइल का उपयोग उपयोगकर्ता के बारे में कुछ जानकारी बनाए रखने के लिए करता है जब वह पेजों में मूव करता है। आपके ब्राउज़र को बंद करने पर, कुकी निष्क्रिय हो जाती है और अगली बार जब आप अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग साइट पर पासवर्ड संरक्षित सुविधाओं में से किसी एक का उपयोग करने के लिए साइन ऑन करते हैं तो एक नई कुकी बनाई जाएगी। अधिकांश ब्राउज़रों में कुकीज़ स्वीकार करने की सुविधा है, लेकिन यह एक ऐसा कार्य है जिसे उपयोगकर्ता द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। तथापि, वेबसाइट पर दी जाने वाली कई सेवाएँ कुकीज़ को सक्षम किए बिना बेहतर तरीके से या बिल्कुल भी नहीं चल सकती हैं।
अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग की वेबसाइट का उपयोग करते समय कुछ जानकारी जैसे आपका आईपी पता और पेज पर बिताया गया समय एकत्र किया जा सकता है। यह गैर-व्यक्तिगत जानकारी किसी भी अनधिकृत उपयोग या अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग साइट तक पहुंच की निगरानी के लिए एकत्र की जाती है। अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग की वेबसाइट को नुकसान पहुंचाने, उससे सूचना चोरी करने या अन्यथा हानि पहुंचाने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डेटा सुरक्षा अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेता है और इसलिए हमारे उपयोगकर्ताओं की जानकारी को सुरक्षित करने के लिए हर सावधानी बरती है। उपयोगकर्ताओं की जानकारी को सुरक्षित करने के लिए अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और मूल्यांकन (ES&E) प्रभाग ने किसी भी उपयोगकर्ता डेटा के नुकसान, चोरी या दुरुपयोग को रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।