मेन्यू

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) अनुभाग

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) अनुभाग 22 अधिदेशित कृषि फसलों, जिनमें खरीफ, रबी और वाणिज्यिक फसलें शामिल हैं, के न्यूनतम समर्थन मूल्यों (MSPs) के वार्षिक निर्धारण एवं घोषणा के लिए उत्तरदायी है। अनुभाग के
प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं:

  • कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की मूल्य नीति संबंधी रिपोर्टों का परीक्षण करना।
  • राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों तथा संबंधित मंत्रालयों/विभागों से टिप्पणियाँ/विचार प्राप्त करना।
  • आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) के विचारार्थ मंत्रिमंडलीय नोट तैयार करना एवं उसका प्रसंस्करण करना, जिसमें खरीद, उत्पादन, बाजार मूल्यों तथा अन्य आर्थिक मापदंडों का विश्लेषण शामिल है।
  • अंतर-मंत्रालयी परामर्श का समन्वय करना तथा प्रस्ताव को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और मंत्रिमंडल सचिवालय के साथ संसाधित करना।
  • प्रेस विज्ञप्ति, वार्ता हेतु मुख्य बिंदु (Talking Points), अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) तथा अन्य संचार सामग्री तैयार करना।
  • अनुमोदन के पश्चात MSP अधिसूचनाएँ एवं संबंधित संचार जारी करना।
  • CACP की गैर-मूल्य संबंधी सिफारिशों के कार्यान्वयन की निगरानी करना।